Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कॉलेज के अंदर शराब और डांस! वायरल वीडियो में टीएमसी छात्र नेता का जलवा

वहीं भाजपा और वाममोर्चा ने इस वीडियो को लेकर तृणमूल पर जमकर हमला बोला है

11 Jul 2025

कॉलेज के अंदर शराब और डांस! वायरल वीडियो में टीएमसी छात्र नेता का जलवा

कोलकाता। कसबा कांड के बाद एक और कॉलेज से सामने आया है एक विवादित और वायरल वीडियो, जिसने राजनीतिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है। 
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक के सिर पर शराब का ग्लास रखा है, बगल में महिला डांसर मौजूद हैं, और ये शख्स बॉलीवुड के मशहूर गाने जमाल कुदु पर कॉलेज के अंदर ही जोरदार ठुमके लगा रहा है।  बताया जा रहा है कि यह वीडियो बेलघरिया के भैरव गांगुली कॉलेज का है, और डांस करने वाला शख्स तृणमूल छात्र परिषद  का नेता राणा विश्वास है। वायरल होते ही इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना शुरू हो गई है। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि अब तक ताजा टीवी नहीं कर पाया है। बताया जा रहा है कि राणा विश्वास करीब 10 साल पहले इसी कॉलेज से पास आउट हुए हैं। खास बात ये कि उनकी मां कामारहाटी नगरपालिका में एक काउंसिलर हैं। अब सवाल उठता है—क्या कॉलेज फेस्ट में इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य है? इस घटना पर कॉलेज प्रशासन ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। वहीं भाजपा और वाममोर्चा ने इस वीडियो को लेकर तृणमूल पर जमकर हमला बोला है। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस इसे ज्यादा तूल देने के पक्ष में नहीं है। पार्टी की तरफ से कहा गया है कि कॉलेज फेस्टिवल में थोड़ा बहुत मनोरंजन होता ही है, इसे ज़रूरत से ज़्यादा गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कॉलेज के अंदर शराब और डांस!
वहीं भाजपा और वाममोर्चा ने इस वीडियो को लेकर तृणमूल पर जमकर हमला बोला है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News